बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग:कमरे में रखा समान जलकर राख, न्यू टैगोर गार्डन की घटना, एक घंटे में पाया काबू

 बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग:कमरे में रखा समान जलकर राख, न्यू टैगोर गार्डन की घटना, एक घंटे में पाया काबू

अंबाला

अंबाला के न्यू टैगोर गार्डन महेश नगर स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड को दी सूचना

कमरे में आग की लपटें उठती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेज थी कि कमरे में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत करीब ढाई लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया।

आग लगते ही सिलेंडर बाहर निकाला

मकान मालिक गुरमेल ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है। बुधवार को वह बिलासपुर दवा लेने के लिए गया था। पड़ोसियों ने फोन करके घर में आग लगने की सूचना दी। बताया कि दोनों बेटे काम पर गए थे। घर पर बहू और बच्चे थे। गनीमत रही कि उसकी बहू ने कमरे में आग लगते ही वहां रखा सिलेंडर बाहर निकाल लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post